कोढ़ा पुलिस ने चार घंटे में अपहृत नाबालिग को पूर्णिया एयरपोर्ट से सुरक्षित किया बरामद
Author Rajkishor k
Updated:
विज्ञापन

कोढ़ा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आते ही कोढ़ा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मात्र चार घंटे के भीतर लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया
विज्ञापन
कोढ़ा.
कोढ़ा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आते ही कोढ़ा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मात्र चार घंटे के भीतर लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया. जानकारी के अनुसार 30 नवंबर को नाबालिग लड़की की मां ने अपहरण को लेकर आवेदन देकर कोढ़ा थाना में केस दर्ज कराया था. आवेदन मिलते ही थाना प्रभारी कुणाल कुमार हरकत में आये. बिना किसी देरी के एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया. टीम ने तकनीकी सहायता का उपयोग करते हुए सतत छानबीन जारी रखी. जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिली कि नाबालिग को पूर्णिया ले जाया जा रहा है. इसके बाद पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पूर्णिया एयरपोर्ट का रुख किया. वहां से नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया. बरामदगी के बाद लड़की को कोढ़ा थाना लाया गया. जहां आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं. पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई ने परिवार को बड़ी राहत दी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










