खुशी: पक्का घर बनाने के लिए 6667 लाभुकों के खाते में भेजी गयी प्रथम किस्त की राशि

Published at :05 Mar 2025 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
खुशी: पक्का घर बनाने के लिए 6667 लाभुकों के खाते में भेजी गयी प्रथम किस्त की राशि

खुशी: पक्का घर बनाने के लिए 6667 लाभुकों के खाते में भेजी गयी प्रथम किस्त की राशि

विज्ञापन

– आवास निर्माण पूर्ण करने वाले 805 लाभुकों को मिली घर की चाबी कटिहार ग्रामीण विकास विभाग की ओर से बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अन्तर्गत भारत सरकार से प्राप्त अतिरिक्त लक्ष्य के विरुद्व शीध्र आवास स्वीकृति एवं प्रथम किस्त के एकमुश्त भुगतान तथा आवास निर्माणपूर्ण किये गये आवासों का गृह प्रवेश को लेकर कार्यक्रम आयोजित की गयी. राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत पटना के संवाद कक्ष में लाभार्थियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रथम किस्त की सहायता राशि का भुगतान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया. इसको लेकर कटिहार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत प्राप्त अतिरिक्त लक्ष्य 8725 के विरुद्व स्वीकृति प्राप्त 6667 लाभुकों को एकमुश्त प्रथम किश्त की राशि (40000 रुपया प्रति लाभुक) का भुगतान किया गया. इस अवसर पर जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लक्ष्य के विरुद्व स्वीकृति प्राप्त पांच लाभुकों को स्वीकृति-पत्र”” प्रदान किया गया तथा आवास निर्माण पूर्ण करने वाले कुल 805 लाभुकों में से पांच लाभुकों को गृह प्रवेश कार्यक्रम के तहत सांकेतिक चाबी ” प्रदान किया. मौके पर जिलाधिकारी ने स्वीकृति प्राप्त लाभुकों को शीघ्र आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया. डीएम ने लाभुकों को बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अन्तर्गत प्रत्येक लाभार्थी को उनके बैंक खाते में तीन बराबर किश्तों में कुल 1.20 लाख रुपये, मनरेगा के मजदूरी मद से 22050 रुपये एवं शौचालय निर्माण के उपरांत 12000 रुपये सहायता राशि के रूप में दिये जायेंगे. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अमित कुमार, डीआरडीए के निदेशक सुदामा प्रसाद सिंह सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी कटिहार, मनसाही, प्राणपुर एवं अन्य डीआरडीए के कर्मी उपस्थित थे. प्रखंड वार लाभुकों की स्थिति ————————————- प्रखंड प्रथम किस्त प्राप्त लाभुक ——— ————————- अमदाबाद 840 आजमनगर 1559 बलरामपुर 422 बरारी 943 बारसोई 515 डंडखोरा 31 फलका 207 हसनगंज 209 कदवा 561 कोढ़ा 224 कुरसेला 140 मनिहारी 240 मनसाही 179 प्राणपुर 280 समेली 317 ———————– कुल 6667

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन