Katihar: सुबह खिली धूप, मौसम सुहाना , मक्का किसानों को मिली राहत

Updated:
विज्ञापन
Katihar: सुबह खिली धूप, मौसम सुहाना , मक्का किसानों को मिली राहत

खेत में मक्का की तैयारी करते किसान

सुबह 7:55 बजे जिले का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि महसूस तापमान करीब 28 डिग्री रहा. दिन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार सुबह बारिश की 70% संभावना बनी रही और 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, जबकि आर्द्रता 82% दर्ज की गई.

विज्ञापन

कटिहार से राज किशोर चौरसिया की रिपोर्ट:

कटिहार: जिले में गुरुवार सुबह से मौसम सुहाना बना हुआ है. लगातार दो दिनों तक रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद अब धूप निकलने से किसानों ने राहत की सांस ली है. खासकर मक्का किसान अपनी फसल की तैयारी में फिर से जुट गए हैं.

सुबह 7:55 बजे जिले का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि महसूस तापमान करीब 28 डिग्री रहा. दिन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार सुबह बारिश की 70% संभावना बनी रही और 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, जबकि आर्द्रता 82% दर्ज की गई.

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक सुबह 8 से 9 बजे के बीच गरज के साथ बारिश के आसार बने रहे, लेकिन 10 बजे के बाद मौसम साफ होकर धूप खिलने की संभावना है.

चार दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने बताया है कि शुक्रवार से रविवार तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा. इस दौरान तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी, शुक्रवार को 33 डिग्री, शनिवार को 34 डिग्री और रविवार को 35 डिग्री तक अधिकतम तापमान पहुंच सकता है. न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है.

किसानों और आम लोगों को राहत

बारिश से जहां खेतों में नमी बढ़ने का फायदा धान की रोपनी करने वाले किसानों को मिला है, वहीं मक्का की कटी फसल वाले किसानों को नुकसान से बचाव की सलाह दी गई है. मौसम में बदलाव से लू और डिहाइड्रेशन के मामलों में भी कमी आने की संभावना है.

कुल मिलाकर, अगले चार दिनों तक मौसम सुहावना और अनुकूल बने रहने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन