कटिहार पुलिस ने भू-माफिया आनंद कुमार सिंह को किया गिरफ्तार

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 20 May 2026 6:03 PM

विज्ञापन

कटिहार पुलिस ने भू-माफिया आनंद कुमार सिंह को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

– नौ अपराधिक मामले में आरोप पत्रित कटिहार कटिहार पुलिस ने जमीन हड़पने एवं रंगदारी मांगने के आरोप में भू- माफिया को गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार एक अप्रैल को पीड़ित पुष्पेन्द्र कुमार, पिता सीताराम शर्मा, सिरसा निवासी ने आवेदन में आरोप लगाया गया कि स्थानीय भू-माफिया आनंद कुमार सिंह एवं उसके सहयोगियों द्वारा जमीन हड़पने की नीयत से रंगदारी तथा जान से मारने की धमकी दी जा रही थी. विरोध करने पर आरोपियों द्वारा फायरिंग, मारपीट, घर में चोरी एवं तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया. आरोप लगाया उसकी पत्नी की पुश्तैनी जमीन दबाव बनाकर जबरन रजिस्ट्री करवा ली गई. उक्त आवेदन के आधार पर मुफ्फसिल थाना कांड संख्या-124/26 दर्ज कर लिया गया है. उक्त कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त आरोपित आनंद कुमार सिंह, पिता विनोद सिंह सिरसा थाना मुफ्फसिल निवासी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार भू-माफिया का है अपराधिक इतिहास मुफस्सिल थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित का अपराधिक इतिहास है. आरोपित के विरुद्ध नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं. मुफ्फसिल थाना कांड सं-33/15 03.04.15, मुफ्फसिल थाना कांड सं०-105/15 दिनांक 04.09.15, मुफ्फसिल थाना कांड सं०-107/15 दिनांक-06.09.15, मुफ्फसिल थाना कांड सं०-138/15 दिनांक 08.12.15, मुफ्फसिल थाना कांड सं०-139/11 दिनांक 12.12.11, मुफ्फसिल थाना कांड सं०-103/16 दिनांक 20.05.16, मुफ्फसिल थाना कांड सं०-46/24 दिनांक-26.02.24, हसनगंज थाना कांड सं०-60/22, नगर (सहायक) थाना कांड सं०-197/2020 है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन