Bihar News: कटिहार में जमीन के विवाद में चचेरे भाई की हत्या, गोली मारकर मौत के घाट उतारा

प्रतीकात्मक फोटो
Bihar News: कटिहार में जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या कर दी गयी. रात में घर से निकले युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया. पुलिस हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
Bihar News: कटिहार जिला के मनिहारी थाना क्षेत्र के नारायणपुर वार्ड दस में बुधवार की देर रात को एक युवक की हत्या उसके चचेरे भाई ने ही कर दी. कोचिंग की जमीन को लेकर विवाद हुआ था. इसी विवाद में चचेरे भाई गुड्डु यादव ने मुकेश कुमार यादव ( 35 ) को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. गोली लगते ही परिजनों ने मुकेश को घटना स्थल से उठाकर अनुमंडल अस्पताल लाया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया.
जमीन को लेकर विवाद छिड़ा
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ मनोज कुमार, पुलिस निरीक्षक रामचंद्र मंडल तथा थानाध्यक्ष पंकज आनंद दल-बल के साथ अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली. मृतक के भाई विकास कुमार ने एसडीपीओ को बताया कि वह अपने घर पर कोचिंग चलाता है. बुधवार दिन में कोचिंग सेंटर में बांस-खंभे का काम हो रहा था. इसी बीच उसके चचेरे भाई गुड्ड यादव ने खंभा लगाने के दौरान विवाद खड़ा कर दिया. वह अपनी जमीन मे कोचिंग सेंटर होने का दावा करने लगा.
खाना खाकर घर से बाहर निकला तो मार दी गोली
मृतक के भाई ने बताया कि दिन में मृतक मुकेश टोटो चलाने चला गया था. वह टोटो लेकर शाम के समय घर लौटा तो उसे जमीन के विवाद की जानकारी मिली. मुकेश रात में खाना खाकर अपने घर से बाहर निकला था. इसी दौरान चचेरे भाई गुड्ड यादव ने अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर उसे गोली मार दी.
एसडीपीओ बोले
इस मामले को लेकर एसडीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. घटना के आरोपित के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ThakurShaktilochan Sandilya
डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




