कटिहार विधानसभा चुनाव2025, पीएम मोदी तीन नवंबर को कटिहार में करेंगे चुनावी सभा

Updated at : 31 Oct 2025 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
कटिहार विधानसभा चुनाव2025, पीएम मोदी तीन नवंबर को कटिहार में करेंगे चुनावी सभा

कटिहार विधानसभा चुनाव2025, पीएम मोदी तीन नवंबर को कटिहार में करेंगे चुनावी सभा

विज्ञापन

कटिहार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी तीन नवंबर को कटिहार में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. यह सभा एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी तारकिशोर प्रसाद के समर्थन में आयोजित की जा रही है. इस दौरान पीएम मोदी सीमांचल क्षेत्र में चुनावी माहौल को नया जोश देने का काम करेंगे. भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी दोपहर बाद तीन बजे कटिहार पहुंचेंगे. सभा का आयोजन कटिहार-पूर्णिया पथ के भसना के पास किया जायेगा. जहां सभा स्थल के पास ही हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है. जिला प्रशासन द्वारा पीएम के संभावित कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर आवश्यक इंतजाम किये जा रहे है. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के कारण तीन नवंबर को कटिहार-पूर्णिया मुख्य मार्ग पर आम वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. शाम पांच बजे के बाद इस सड़क मार्ग पर वाहन परिचालन की अनुमति दी जायेगी. प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है. कटिहार-पूर्णिया मुख्य मार्ग पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. झारखंड के साहिबगंज और पश्चिम बंगाल से सटे कटिहार के क्षेत्रों में भी विशेष चौकसी बरती जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन