छात्राओं के बीच एमएचएम किट वितरण, स्वास्थ्य व अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
छात्राओं के बीच एमएचएम किट वितरण, स्वास्थ्य व अधिकारों के प्रति किया जागरूक

छात्राओं के बीच एमएचएम किट वितरण, स्वास्थ्य व अधिकारों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन

कोढ़ा प्रखंड स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, कोढ़ा में बिहार दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं के बीच एमएचएम (मेनस्ट्रुअल हाइजीन मैनेजमेंट) किट का वितरण किया गया. कार्यक्रम का आयोजन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) के नेतृत्व में किया गया. इस अवसर पर कोढ़ा के बीस सूत्री अध्यक्ष मनोज सिंह, विद्यालय प्रबंध समिति के शिक्षा प्रेमी मनोज ठाकुर एवं पिरामिडल फाउंडेशन के मनीष सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. छात्राओं को उनके स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया. प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह ने छात्राओं को शिक्षा के प्रति समर्पित रहने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया. महिला शिक्षिकाओं भारती कुमारी, सौमाली गांगुली, गुलफ़्शा खातून एवं जुली कुमारी ने बालिकाओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी. कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक शिक्षक पंकज जायसवाल, पवन कुमार झा, अजित रंजन, अंशुमन सिंह, अभिषेक कुमार, फिरदौस आलम, कृष्ण कुमार एवं कौशल कुमार का सराहनीय योगदान रहा. अंत में विद्यालय परिवार ने सीडीपीओ मैडम एवं उनकी पूरी टीम को इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन