चैती नवरात्र: मंत्रोच्चारण से गुंजायमान हुआ फलका, मां कल्याणी की पूजा में उमड़ी भीड़

Updated at : 21 Mar 2026 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
चैती नवरात्र: मंत्रोच्चारण से गुंजायमान हुआ फलका, मां कल्याणी की पूजा में उमड़ी भीड़

चैती नवरात्र: मंत्रोच्चारण से गुंजायमान हुआ फलका, मां कल्याणी की पूजा में उमड़ी भीड़

विज्ञापन

फलका प्रखंड क्षेत्र में चैती नवरात्र के पावन अवसर पर भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है. तीसरे दिन मां दुर्गा के चंद्र घंटा स्वरूप की पूजा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ धूमधाम से की गई. ठाकुरबाड़ी दुर्गा मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया.ठाकुरबाड़ी मंदिर के पुजारी नूनू झा ने बताया कि नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्र घंटा की पूजा का विशेष महत्व है. इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां चित्र घंटा को परम कल्याणकारी और सुखदायिनी देवी के रूप में पूजा जाता है, जो अपने भक्तों की सभी इच्छाएं पूर्ण करती हैं. जैसे-जैसे माता के पट खुलने की तिथि नजदीक आ रही है. वैसे-वैसे पूरे प्रखंड क्षेत्र में भक्ति का माहौल और भी गहराता जा रहा है. विभिन्न दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में मूर्तिकार दिन-रात जुटे हुए हैं. मंदिरों के साथ-साथ घरों में भी श्रद्धालु पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं. सुबह और संध्या की आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं, जिसमें महिलाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिल रही है. मां के जयकारों और मंत्रोच्चारण से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा है. इधर प्रखंड में रामनवमी को लेकर भी उत्साह चरम पर है. चारों ओर भक्ति गीत, पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजनों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन