कटिहार को फिर नहीं मिली मंत्रिमंडल में जगह

कटिहार को फिर नहीं मिली मंत्रिमंडल में जगह
कटिहार नीतीश मंत्रिमंडल में एक बार फिर कटिहार ठगा गया है. कटिहार के सियासी तबको में इस बात को लेकर जोर-शोर से चलना चर्चा चल रही है. लंबे समय से कटिहार का प्रतिनिधित्व नीतीश मंत्रिमंडल में नहीं है. पर इस बार लोगों को यह उम्मीद जरूर थी कि नीतीश मंत्रिमंडल में इस बार कटिहार से कोई न कोई जरूर शामिल होंगे. पर लोगों को निराशा ही हाथ लगी. 2020 में चुनाव परिणाम के बाद नीतीश कुमार चौथी बार मुख्यमंत्री बने. तब उनके मंत्रिमंडल में कटिहार से सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद को उपमुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला था. कुछ वर्ष बाद नीतीश कुमार महागठबंधन में शामिल हो गये लेकिन फिर जब नीतीश कुमार भाजपा के साथ सरकार बनायी तो तारकिशोर प्रसाद को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली. उनके साथ रेणु देवी भी उपमुख्यमंत्री थी. उन्हें नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में जगह मिल गयी. तभी से यह कयास लगाया जा रहा था कि जब कभी नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार होगा तो कटिहार से तारकिशोर प्रसाद मंत्रिमंडल में जरूर शामिल होंगे. यह भी कयास लगाया जा रहा था कि एनडीए के कोई विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल होने का अवसर जरूर मिलेगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसी साल बिहार विधानसभा का चुनाव होना है. ऐसे में माना जा रहा है कि नीतीश मंत्रिमंडल का यह अंतिम विस्तार है. कयासों के बीच इस बात को लेकर जोर जोर से चर्चा चल रहा है कि इस चुनावी वर्ष में भी जिले को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलना कहीं न कहीं कटिहार की उपेक्षा हो रही है. सियासी तबकों का मानना है कि अगर नीतीश मंत्रिमंडल में कटिहार के किसी एनडीए विधायक को जगह मिलती तो बिहार विधानसभा चुनाव में इसका फायदा मिलता. साथ ही कटिहार जिले के विकास को नया आयाम मिलता. नीतीश मंत्रिमंडल में कटिहार को जगह नहीं मिलने को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है. सियासी तबकों के बीच यह यह भी चर्चा है कि सशक्त नेतृत्व के अभाव की वजह से ही कटिहार को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलती है. जिले के सात विधानसभा क्षेत्र में चार पर एनडीए का कब्जा है. इसमें तीन पर भाजपा व एक पर जदयू का कब्जा है. कटिहार सदर से तारकिशोर प्रसाद लगातार चार बार से भाजपा कोटे से विधायक है. जबकि प्राणपुर व कोढ़ा से क्रमशः निशा सिंह व कविता पासवान तथा बरारी से विजय सिंह क्रमशः भाजपा व जदयू से पहली बार विधायक चुने गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




