मां पार्वती की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी कलशयात्रा

मां पार्वती की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी कलशयात्रा
कोढ़ा प्रखंड के महेशपुर गांव में मां पार्वती की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भक्तिमय माहौल में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु आस्था और उत्साह के साथ शामिल हुए. जाप प्रखंड छात्र अध्यक्ष अनुपम आनंद ने बताया कि यह शोभायात्रा शिव मंदिर के प्रांगण से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए नरेंद्र उद्यान के पास कुलेश्वरी घाट पहुंची. श्रद्धालुओं ने विधिपूर्वक जल भरकर मां पार्वती के जयकारों के साथ आगे बढ़ाया. दुर्गा स्थान होते हुए कलश यात्रा पुनः मंदिर प्रांगण में पहुंची. विधिवत पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किये गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




