बनिया टोला में माता गंधेश्वरी की पूजा को निकाली कलशयात्रा

Updated at : 12 May 2025 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
बनिया टोला में माता गंधेश्वरी की पूजा को निकाली कलशयात्रा

बनिया टोला में माता गंधेश्वरी की पूजा को निकाली कलशयात्रा

विज्ञापन

कटिहार शहर के बनिया टोला में बड़े ही धूमधाम के साथ सोमवार को वैशाख पूर्णिमा पर गंध बनिक समाज ने पारंपरिक आस्था और श्रद्धा के साथ गंधेश्वरी माता की पूजा-अर्चना की. सुबह इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत विधिवत पूजा से हुई. समाज के लोगों ने शहर में गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली. यह यात्रा बनिया टोला स्थित मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर कालीबाड़ी मंदिर प्रांगण पहुंची. जहां श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति रिवाज से कुएं से जल भरकर कलश की पूजा की. यात्रा बिनोदपुर, दुर्गापुर और शिव मंदिर चौक से होते हुए पुनः बनिया टोला मंदिर परिसर में पहुंच कर संपन्न हुई. यात्रा के दौरान श्रद्धालु अपने पारंपरिक वेशभूषा में भक्ति गीतों और ढोल-नगाड़ों के साथ माता के जयकारे लगाते हुए यात्रा में चल रहे थे. बनिया टोला के साधन दास ने कहा की हम गंध बनिक समाज माता गंधेश्वरी हमारी कुलदेवी है. हम समाज के लोगों का विश्वास है कि माता की आराधना से व्यवसाय में तरक्की, सुख-समृद्धि और जीवन में शांति माता के आशीर्वाद से प्राप्त होता है. मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का भी वितरण किया गया. जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. पूजा को सफल बनाने में मृत्युंजय दास, रंजीत चंद्र दास, पवन कुमार दास, मनीष कुमार दास, अमन कुमार दास, गौरव कुमार दास, बिप्रदीप दास, अमरदीप दास, लाल बाबू मंडल, सुबोल दास, नारायण दास, बीएन दास, रश्मि प्रिया, सोनाली दास, पिंकी दास, मुन्नी दास, मीनू दास, नूतन दास, नंदिनी दास, अरूण दास, नीतू दास, सोनी दास आदि समाज के लोगो ने अपनी अहम भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन