हरिनाम संकीर्तन को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

Updated at : 04 Jun 2025 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
हरिनाम संकीर्तन को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

हरिनाम संकीर्तन को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

विज्ञापन

डंडखोरा प्रखंड क्षेत्र के रायपुर पंचायत अंतर्गत नवादा मंडल टोला में चौबीस प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकली गयी. शोभा यात्रा में 251 कुवांरी कन्या एवं महिलाएं सहित स्थानीय श्रद्धालु़ओ ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया. प्रखंड के बहेलिया कुंड के पास जल भरकर के विभिन्न गांव होते हुए यज्ञ यज्ञ स्थान मंडल टोला स्थापित किया गया. कलश यात्रा गाजेबाजे के साथ निकली गयी. धार्मिक ब भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है. राजस्थान से आये हुए महाराज जगदीशानंद की ओर से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश को यज्ञ पर बनाये गये विभिन्न देवी देवताओं के पूजा पंडालों मे स्थापित की गयी. विभिन्न गांव से कीर्तन मंडली, रामलीला मंडली को बुलाया गया है. यह कीर्तन गुरुवार से रविवार तक चलेगा. इस आयोजन का सफल बनाने में स्थानीय मुखिया आलोक कुमार चौहान, आयोजन के अध्यक्ष राजकुमार मंडल, जदयू नेता श्याम मंडल, फागुन मंडल, अजय मंडल, तेज नारायण मंडल, संजय मंडल, सावन मंडल, रंजीत मंडल, प्रमोद मंडल, दयानंद मंडल, अनिल मंडल, पवन मंडल, संतोष मंडल, पिंटू मंडल, कृष्ण मोहन मंडल, विजय मंडल, राहुल कुमार, मुन्ना मंडल, नरेश मंडल, ललित मंडल, राजेश मंडल, जयंत कुमार, अभिषेक कुमार, वीरेंद्र मंडल, प्रहलाद चौहान, मनोज ठाकुर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन