मोरसंडा में पैक्स अध्यक्ष बने कैसर रजा

Updated at : 19 Mar 2026 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
मोरसंडा में पैक्स अध्यक्ष बने कैसर रजा

मोरसंडा में पैक्स अध्यक्ष बने कैसर रजा

विज्ञापन

फलका फलका प्रखंड के मोरसंडा पंचायत में हुए पैक्स चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया. कैसर रजा ने वर्तमान पैक्स अध्यक्ष नासीर हुसैन क़ो 235 वोट से हरा कर विजय हासिल किया. प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन में मतगणना का कार्य शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. मतगणना के बाद विजेता की घोषणा बीडीओ सन्नी सौरभ ने की तथा विजेता को प्रमाण पत्र दिया. पैक्स चुनाव में मोरसंडा पंचायत से कैसर रजा उर्फ पिंकू को 427 एवं प्रतिद्वंदी नासिर हुसैन को 192 मत प्राप्त हुआ. निकटतम प्रतिद्वंद्वी नासिर हुसैन को 235 मतों से पराजित किया. जीत के घोषणा के बाद नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष कैसर रजा के समर्थक अबीर गुलाल उड़ा कर तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाये. बीडीओ सन्नी सौरव के अलावा ,फलका पुलिस मौजूद थे. मतगणना के बाद बीडीओ ने सफलता पूर्वक मतगणना सम्पन्न कराने को लेकर सभी कर्मियों का आभार व्यक्त किया.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन