कदवा विधायक ने चार सड़कों का किया शिलान्यास

Updated at : 19 May 2025 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
कदवा विधायक ने चार सड़कों का किया शिलान्यास

कदवा विधायक ने चार सड़कों का किया शिलान्यास

विज्ञापन

कदवा विधायक दल के नेता सह कदवा विधायक शकील अहमद खान ने चार सड़कों का शिलान्यास किया. पीडब्ल्यूडी पथ भर्री बजरंगबली मंदिर से हरिजन टोला, देवगांव पथ का जीर्णोद्धार कार्य, छौना भर्री माया टोला से बढ़ैया पथ का जीर्णोद्धार कार्य, जाजा बलुआ टोला से सिकोड़ना पथ का जीर्णोद्धार कार्य एवं एल 054 केलाबाड़ी से बोबरा पथ का जीर्णोद्धार कार्य का फीता काटकर शिलान्यास किया. विधायक ने बताया कि आज चार सड़क का शिलान्यास किया गया है. विधायक ने कहा कि संवेदक राम रहीम कंस्ट्रक्शन द्वारा बहुत ही घटिया काम किया गया है. राम रहीम कंस्ट्रक्शन अपने मनमाने ढंग से सड़क का काम करके सड़क में भारी अनियमितता बरती है. उनके लोग जो देखरेख करते हैं वह भी सही से ध्यान नहीं देते हैं. कलभट्ट तीन जगह क्रेक हो गया है. सड़क की स्थिति दयनीय है. जितना मैटेरियल डालना चाहिए उतना डाला नहीं जाता है. इसमें विभागीय पदाधिकारी एवं राम रहीम कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार दोनों की उदासीनता हैं. साथ ही विधायक ने बताया कि राम- रहीम कंस्ट्रक्शन पूर्णिया की है. उन्होंने जांच कर कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन