Brezza से WagonR तक, Maruti ला रही 4 बड़ी कारों के नये फेसलिफ्ट मॉडल

Updated at : 09 Apr 2026 1:54 PM (IST)
विज्ञापन
Maruti Suzuki Cars

Brezza से WagonR तक आएंगे नए फेसलिफ्ट मॉडल

Maruti Suzuki अपने Brezza, Fronx, WagonR और Grand Vitara मॉडल्स के नये फेसलिफ्ट वर्जन लाने की तैयारी कर रही है. इनमें नये डिजाइन, बेहतर फीचर्स और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी जैसे अपग्रेड मिल सकते हैं.

विज्ञापन

Maruti Suzuki भारतीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी में है. कंपनी SUV और EV सेगमेंट में विस्तार के साथ-साथ अब अपने पॉपुलर मॉडल्स को भी अपडेट करने जा रही है. इसी स्ट्रैटेजी के तहत कंपनी Brezza, Fronx, WagonR और Grand Vitara के फेसलिफ्ट वर्जन 2026 से 2027 के बीच लॉन्च कर सकती है, जिनमें डिजाइन, फीचर्स और टेक्नोलॉजी में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे.

Brezza Facelift: मिलेंगे बड़े अपग्रेड्स

Maruti Brezza का फेसलिफ्ट 2026 के फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च हो सकता है. इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नए ट्रिम्स और नए कलर ऑप्शन्स मिलने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें Fronx वाला 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है, जो नए 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा. इसके CNG वेरिएंट में भी सुधार देखने को मिल सकते हैं.

Fronx Facelift: हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर फोकस

Fronx का फेसलिफ्ट 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में आ सकता है. इसमें सबसे बड़ा बदलाव स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन हो सकता है, जो 35 kmpl से ज्यादा माइलेज देने में कैपेबल होगा. साथ ही इसमें ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी शामिल किए जा सकते हैं.

WagonR Facelift: हल्के बदलाव की तैयारी

2022 में अपडेट हुई WagonR अब नए फेसलिफ्ट के लिए तैयार है. इसमें इंजन ऑप्शन्स में बदलाव की संभावना कम है, लेकिन डिजाइन और फीचर्स में छोटे-मोटे अपग्रेड्स किए जा सकते हैं, जिससे यह बाजार में कॉम्पिटिशन बनी रहे.

Grand Vitara Facelift: मिड-लाइफ अपडेट

Grand Vitara, जिसे 2022 में लॉन्च किया गया था, अब अपने पहले बड़े अपडेट की ओर बढ़ रही है. फेसलिफ्ट वर्जन में हल्के एक्सटीरियर बदलाव, बेहतर इंटीरियर क्वालिटी और नई टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: Creta का नया Summer Edition आया, मिलेंगे स्मार्ट फीचर्स, कीमत 12 लाख से शुरू

यह भी पढ़ें: Creta, Venue और i20 खरीदना होगा महंगा, मई से बढ़ेंगे दाम

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola