सत्याग्रह स्थल पर मना जिउतिया, 38 माताओं ने सजाया डाला

सत्याग्रह स्थल पर मना जिउतिया, 38 माताओं ने सजाया डाला
कटिहार पुनर्वास की मांग को लेकर मां जानकी धाम के संस्थापक राजेश गुरनानी के नेतृत्व में जारी अनिश्चितकालीन अलौकिक सत्याग्रह के पांचवें दिन रविवार को एक अनूठा आयोजन देखने को मिला. हर्षा गुरनानी के साथ कुल 38 मातृशक्तियों ने जिउतिया पर पारंपरिक रूप से डाला सजाया और अपनी संतान की लंबी आयु, स्वस्थ जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की. व्रत रखने वाली महिलाओं में रीता देवी, वीणा देवी, खुशबू कुमारी, पूनम देवी, प्रमिला, सुनीता, लुखरी देवी, सोनिया, मौसमात चिलिया देवी, पारो, अनीता, मीरा, फेका देवी, केली देवी, चांची देवी शामिल रहीं. राजेश गुरनानी ने कहा कि भारत भूमि की माताएं और बहनें हमेशा से शूरवीरों को जन्म देती रही हैं. हमारी रंगों में उसी क्रांति का संचार हो, यही उद्देश्य है कि सत्याग्रह स्थल पर इस बार जिउतिया पर्व का आयोजन किया गया. डॉ. अशोक राय, रामलाल पासवान, संजय पासवान, विनय देवनाथ, नरेश पासवान, गणेश मंडल, विलास मंडल, कैलाश भक्त, वकील यादव, जोगेंद्र राम और पप्पू मंडल आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




