जीविका ने बीडीओ से तारा खातून को सीएम पद में रखने की मांग की

Updated at : 10 Sep 2025 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
जीविका ने बीडीओ से तारा खातून को सीएम पद में रखने की मांग की

जीविका ने बीडीओ से तारा खातून को सीएम पद में रखने की मांग की

विज्ञापन

प्राणपुर मुबारक मंडल जौनिया के सीएम को चयन मुक्त करने पर जौनिया गांव से दर्जनों जीविका ने बीडीओ का घेराव कर तारा खातून को सीएम पद में रखने की गुहार लगायी है. प्रखंड क्षेत्र के बस्तौल पंचायत के जौनिया गांव के दर्जनों जीविका ने बताया कि मुबारक मंडल के सीएम तारा खातून जीविका दीदी के लिए ईमानदारी पूर्वक कार्य कर रही हैं. सीएम से किसी तरह का शिकायत नहीं है. बीडीओ मनीषा कुमारी का घेराव कर मांग की. जीविका के पूर्व सीएम तारा खातून कहा, मेरे द्वारा किसी तरह का कहीं भी शिकायत नहीं है. बीडीओ ने कहा, जांच कर कार्रवाई कि जायेगी. जीविका के प्रखंड समन्वयक नीतू कुमारी ने बताया कि दो वर्षों से कार्य में लापरवाही बरतने तथा बिना छुट्टी लिए अनुपस्थित रहने के कारण सीएम पद से हटाया गया है. इस मौके पर दर्जनों जीविका दीदी मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन