जदयू ने मनिहारी में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के निर्देश पर मनिहारी में जदयू नेताओं ने मंगलवार को मतदाता जागरूकता को लेकर साइकिल रैली निकाली.
मनिहारी. प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के निर्देश पर मनिहारी में जदयू नेताओं ने मंगलवार को मतदाता जागरूकता को लेकर साइकिल रैली निकाली. जदयू कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाल कर आमजनों को मतदाता सूची में नाम की जांच व सत्यापन के प्रति जागरूक किया. नवाबगंज से मनिहारी नगर साइकिल रैली पहुंचा. मनिहारी नगर का भ्रमण कर लोगों को जागरूक किये. पूर्व एसटी आयोग अध्यक्ष शंभु सुमन ने कहा कि हर एक मतदाता को जागरूक किया जायेगा. मतदाता सूची के सत्यापन कार्य में प्रशासन को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जायेगा. जागरूकता रैली में कार्यकर्ताओं ने हाथों में मतदाता जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर से मतदान के प्रति सजग रहने की अपील की. मौके पर पूर्व एसटी आयोग अध्यक्ष शंभु सुमन, जदयू नगर अध्यक्ष प्रकाश मौआर, जिला पार्षद सुमति देवी, पंचानंद पोद्दार, विजय कृष्ण सिंह, राजेन्द्र सिंह, बालेश्वर सिंह, रूपक गुहा, बासुकी नाथ यादव, सत्यजीत बोस, पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष मंजय साह, महानगर अध्यक्ष अमित शाह, शिवजी यादव, विनायक पांडे, अमदाबाद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा मनसाही प्रखंड अध्यक्ष बलराम पोद्दार, मिथुन यादव, विजय गुप्ता, मुन्ना रजक, गौरव गुहा, आकाश गुहा, मधुकांत पोद्दार, राजा यादव आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




