अवैध खनन में लगे जेसीबी को किया जब्त

अवैध खनन में लगे जेसीबी को किया जब्त
, चार लाख का लगाया जुर्माना फोटो 35 कैप्शन- जब्त की गयी जेसीबी प्रतिनिधि, अमदाबाद प्रखंड के सूबेदार टोला में अवैध मिट्टी खनन करने के आरोप में पुलिस ने एक जेसीबी मशीन जब्त कर थाना लाया है. इसे लेकर अवैध रूप से मिट्टी खनन करने वाले मिट्टी माफियाओं में हड़कंप मचा है. प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में गंगा एवं महानंदा नदी के किनारे या अन्य स्थानों पर अवैध मिट्टी की खनन की जा रही थी. इसे लेकर पुलिस ने सूबेदार टोला में अवैध मिट्टी खनन कर रहे एक जेसीबी मशीन को जब्त कर थाना लाया. उसके बाद खनन पदाधिकारी को सूचना दिया गया. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने बताया कि सूबेदार टोला में अवैध रूप से मिट्टी खनन करने का सूचना मिली थी, अवैध खनन कर रहे जेसीबी को जब्त कर थाना लाया गया था. इसकी सूचना जिला खनन पदाधिकारी को दी गयी. मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला खनन पदाधिकारी द्वारा जेसीबी मशीन पर चार लाख का जुर्माना लगाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










