पीयू सीनेट सदस्य बने जावेद अख्तर खान, मनिहारी काॅलेज में अभिनंदन

Updated at : 04 Dec 2025 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
पीयू सीनेट सदस्य बने जावेद अख्तर खान, मनिहारी काॅलेज में अभिनंदन

पीयू सीनेट सदस्य बने जावेद अख्तर खान, मनिहारी काॅलेज में अभिनंदन

विज्ञापन

मनिहारी पूर्णिया यूनिवर्सिटी सीनेट सदस्य प्रो जावेद अख्तर खान को बनाया गया. वे रामेश्वर यादव मनिहारी काॅलेज के वाणिज्य विभाग के व्याख्याता हैं. बिहार राज्यपाल ने सीनेट सदस्य मनोनीत किये हैं. प्रो जावेद अख्तर खान लगातार तीसरी बार सीनेट सदस्य बने हैं. मनिहारी काॅलेज परिसर में गुरुवार को नवमनोनीत सीनेट सदस्य जावेद अख्तर खान का अभिनंदन किया गया. इसकी अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रो नित्यानंद मंडल ने की. नव मनोनीत सीनेट सदस्य ने कहा रामेश्वर यादव मनिहारी काॅलेज का विकास हो. इसकी प्राथमिकता रहेगी. वित्त रहित काॅलेज के कर्मियों की समस्याओं को भी बैठक में उठायेंगे. काॅलेज परिवार को धन्यवाद दिया. काॅलेज प्रभारी प्राचार्य प्रो नित्यानंद मंडल, पूर्व प्रभारी प्राचार्य निरानंद मिश्रा, पूर्व प्रभारी प्राचार्य शंकर प्रसाद सिंह, प्रो विरेन्द्र सिंह, डाॅ गोपाल कृष्ण यादव, प्रो अबु रजा, प्रो नवल किशोर यादव, प्रो प्रभात झा, प्रो अजय कुमार, प्रो हासिम रजा, प्रो अवधेश कुमार यादव, प्रो मनोज कुमार यादव, प्रो मनिराम यादव, प्रो राकेश पाठक, प्रो विनोद यादव आदि ने नव मनोनीत सिनेट सदस्य प्रो जावेद अख्तर खान को बधाई दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन