मध्य विद्यालय भेलागंज के प्रधानाध्यापक जहांगीर अशरफ सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

विदाई समारोह में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक जहांगीर अशरफ को सम्मानित करते शिक्षक, जनप्रतिनिधि एवं छात्र
Jahangir Ashraf Retirement: कटिहार के बलिया बेलौन स्थित मध्य विद्यालय भेलागंज के प्रधानाध्यापक जहांगीर अशरफ के सेवानिवृत्त होने पर भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया. छात्रों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी.
कटिहार के बलिया बेलौन से तबस्सुम यजदानी की रिपोर्ट:
Jahangir Ashraf Retirement: मधाइपुर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय भेलागंज के प्रधानाध्यापक जहांगीर अशरफ के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को विद्यालय परिसर में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर छात्रों, शिक्षकों और शिक्षा प्रेमियों ने उन्हें उपहार एवं सम्मान-पत्र भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी.
गुरु के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता
समारोह को संबोधित करते हुए स्थानीय मुखिया असरार अहमद ने कहा कि जीवन में गुरु का योगदान अमूल्य होता है. आज हम जिस मुकाम पर हैं, उसमें किसी न किसी शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. इसलिए शिक्षकों का सम्मान हमेशा किया जाना चाहिए.
ऑनलाइन जुड़े संयुक्त सचिव, गुरु को किया नमन
बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त सचिव नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी ने गूगल मीट के माध्यम से समारोह में ऑनलाइन भाग लिया. उन्होंने कहा कि जहांगीर अशरफ उनके लिए गुरु तुल्य रहे हैं. उनसे हमेशा प्रेरणा मिली और जीवन में आगे बढ़ने का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. उनके सेवानिवृत्त होने पर भावुक होना स्वाभाविक है.
विद्यालय के विकास में रहा अहम योगदान
संकुल संचालक सह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मौलनापुर के प्रधानाध्यापक मुकशित कमाली और प्रभारी प्रधानाध्यापक मरगुब आलम ने कहा कि जहांगीर अशरफ ने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण और विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया. वह समय के पाबंद, अनुशासित और विद्यार्थियों के प्रति हमेशा संवेदनशील रहे. उनकी कमी विद्यालय परिवार को हमेशा महसूस होगी.
सहयोग के लिए जताया आभार
सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक जहांगीर अशरफ ने कहा कि सेवा से एक दिन सभी को सेवानिवृत्त होना पड़ता है. विद्यालय में कार्यकाल के दौरान उन्हें सभी का भरपूर सहयोग और स्नेह मिला, जिसे वह जीवनभर याद रखेंगे.
समारोह में मुखिया असरार अहमद, मरगुब आलम, हामिद शम्सी, मुकशित कमाली, शाबान आजम, महमूद आलम, सोहेल आलम, जहुर आलम, जमील अख्तर, मुनसीफ कमाली, मुनतजीम हक, विजय कुमार, अबुल अंसारी, गायत्री कुमारी, शकील अहमद सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र और स्थानीय लोग मौजूद रहे.
और पढ़ें: अमदाबाद में अनियंत्रित होकर खेत में पलटी टोटो, चार लोग बाल-बाल बचे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










