बिजली की अनियमित आपूर्ति से बढ़ी परेशानी, उपभोक्ताओं व किसानों में आक्रोश

Updated:
विज्ञापन
बिजली की अनियमित आपूर्ति से बढ़ी परेशानी, उपभोक्ताओं व किसानों में आक्रोश

बिजली की अनियमित आपूर्ति से बढ़ी परेशानी, उपभोक्ताओं व किसानों में आक्रोश

विज्ञापन

डंडखोरा प्रखंड क्षेत्र में बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोग काफी परेशान है. बिजली नहीं रहने से खासकर किसानों की परेशानी बढ़ गयी है. बीते कई दिनों से बिजली की अनियमित आपूर्ति से प्रखंड क्षेत्र में मखाना की खेती में पानी नहीं रहने से किसान परेशान है. वही किसान व उपभोक्ता बबलू मुर्मू, ताल्लू हांसदा, सुनील मुर्मू, प्रकाश हांसदा, दिलीप सोरेन, सुरेंद्र सोरेन आदि ने बताया कि बीते कई दिनों से तेज हवा बारिश होने के कारण एक सप्ताह से किसानों का खेत में बिजली आपूर्ति नहीं रहने से मखाना में प्रभाव पड़ा है. उन्होंने कहा कि स्थानीय मिस्त्री एवं बिजली विभाग का पदाधिकारी का फोन करने पर भी कोई संज्ञान नहीं ले रहे है. प्रखंड के करीब 90 प्रतिशत किसान अपने खेती पर निर्भर आते है. डीएम से मांग करते हुए कहा कि किसान के खेतों में जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति किया जाय. जिसस किसान अपना खेती बचा सके. उल्लेखनीय है कि पहले इसी प्रखंड में बिजली की आपूर्ति 20-22 घंटे तक होती थी. पर अभी घंटों बिजली गायब हो जाती है. भीषण गर्मी में लोगों की परेशानी काफी बढ़ गयी. प्रखंड के विभिन्न पंचायत के लोगों ने बताया कि भीषण गर्मी की वजह से रात में नींद भी नहीं आती है. दूसरी तरफ बच्चों की पढ़ाई भी बिजली की वजह से प्रभावित रहती है. कई उपभोक्ताओं ने कहा कि नियमित रूप से बिजली नहीं रहने की वजह से कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है. उपभोक्ताओं ने कहा कि सरकार के दावे के अनुरूप 24 घंटा बिजली आपूर्ति पूरी तरह छलावा है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन