मनिहारी में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का आयोजन

Updated at : 03 Dec 2025 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
मनिहारी में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का आयोजन

मनिहारी में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का आयोजन

विज्ञापन

मनिहारी मनिहारी के बुनियाद केन्द्र में अंतराष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस मना. सामाजिक प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए व दिव्यांगता समावेशी समाज को बढ़ावा देने को लेकर आयोजन किया. दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने, अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विकास के समान अवसर देने के बारे में बताया गया. मनिहारी बुनियाद केन्द्र में रंगोली, चित्रकला, संगीत, खेल व बौद्धिक प्रतियोगिता का आयोजन किया. प्रतियोगिता में 40 दिव्यांग जन शामिल हुए. प्रतियोगिता के दौरान दिव्यांग जनों में खुशी का माहौल था. प्रतियोगिता में विजेताओं को नगर पंचायत मनिहारी उप मुख्य पार्षद शुभम पोद्दार ने पुरस्कृत किया. 12 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल दिया गया. मौके पर फिजियोथेरेपिस्ट अमीत कुमार, जाहिद, राजकुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन