विद्यार्थियों को अग्निवीर में शामिल होकर देश की सेवा के लिए किया प्रेरित

Updated at : 02 Dec 2025 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यार्थियों को अग्निवीर में शामिल होकर देश की सेवा के लिए किया प्रेरित

स्थानीय राजकीय आद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान में अध्यनरत छात्रों को अग्निवीर अन्तर्गत थल सेना, जल सेना व वायु सेना के विभिन्न पदों में भर्ती के लिए किया गया है.

विज्ञापन

राजकीय आद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान में आउटरीच कार्यक्रम

कटिहार.

स्थानीय राजकीय आद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान में अध्यनरत छात्रों को अग्निवीर अन्तर्गत थल सेना, जल सेना व वायु सेना के विभिन्न पदों में भर्ती के लिए किया गया है. मंगलवार को सेना भर्ती कार्यालय कटिहार के टीम की ओर से आइटीआइ में आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर एआरओ में कार्यरत आरएमओ, जेसेओ एनसीओ अधिकारी के साथ राजकीय आद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य के अलावा अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को अग्निवीर में भर्ती के लिए आवेदक को पंजीकरण की प्रक्रिया, अग्निवीर में बहाली की पूरी प्रक्रिया, आवेदन पत्र भरते समय आवश्यक महत्वपूर्ण सावधानियां जैसे क्या करें और क्या न करें, अग्निपथ योजना के लाभों, विभिन्न विकल्पों, बोनस अंकों, दलाली विरोधी गतिविधियो व सावधानियों और पिछली प्रक्रिया में हुए बदलावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. इस आउटरीच कार्यक्रम के अवसर पर जिले के कुल 160 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. इस अवसर पर सेना भर्ती कार्यालय कटिहार के टीम के द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को अग्निपथ योजना के माध्यम से थल सेना, जल सेना एवं वायु सेना में विभिन्न पदों पर भर्ती होकर देश सेवा करने हेतु प्रेरित किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को इस अग्निवीर योजना के माध्यम छात्र थल सेना, जल सेना एवं वायु सेना में शामिल होकर युवा राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं. मौके पर सभी छात्र-छात्राओं को जानकारी प्रदान करते हुए कहा गया कि अग्निवीर योजना एक महत्वपूर्ण योजना है. जिसके माध्यम से युवा पीढ़ी के छात्र छात्राएं अग्निवीर में बहाल होकर रोजगार के साथ-साथ देश की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते है. अग्निपथ योजना युवाओं को सेना में अनुशासित जीवन जीने, अच्छी सैलरी और टैक्स-फ्री सेवानिधि के साथ भविष्य में नौकरी के अवसर प्रदान करती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन