पहल: सरकारी स्कूलों में पाठ्यचर्या को लेकर मांगे सुझाव

Published by :RAJKISHOR K
Published at :20 Apr 2025 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
पहल: सरकारी स्कूलों में पाठ्यचर्या को लेकर मांगे सुझाव

पहल: सरकारी स्कूलों में पाठ्यचर्या को लेकर मांगे सुझाव

विज्ञापन

– एससीईआरटी ने 20 मईतक मांगे सुझाव कटिहार राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने बिहार पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2025 (बीसीएफ) का प्रारूप सार्वजनिक कर दिया है. यह प्रारूप नई शिक्षा नीति 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की तर्ज पर बिहार के संदर्भ में तैयार किया गया है. एससीईआरटी ने इसे अपनी वेबसाइट और शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर सार्वजनिक करते हुए इस पर शिक्षा से जुड़े सभी हितधारकों से सुझाव मांगे है. परिषद के निदेशक ने इस प्रारूप को जारी करते हुए कहा है कि इस प्रारूप को पढ़ शिक्षा से जुड़े हितधारक के साथ जनसाधारण भी मंतव्य, सुझाव और प्रतिक्रिया दे सकते है. प्रतिक्रिया और सुझाव एससीईआरटी की ई-मेल आईडी एग्जाम डॉट एससीइआरटीपटना डॉट एट द रेट याहू डॉट कॉ पर 20 मई 2025 की शाम छह बजे तक देना है. प्रतिक्रिया और सुझाव के आधार पर इसमें और कुछ चीजें जोड़ी जायेगी या हटायी जायेगी. इसके बाद बीसीएफ को अंतिम रूप दे दिया जायेगा. माना जा रहा है यह पाठ्यचर्या विद्यालय शिक्षा का आधार होगा. अकादमिक कार्य योजनाओं का रोडमैप तैयार करने के लिए दिशा प्रदान करेगा. उल्लेखनीय है कि यह पाठ्यचर्या प्रारूप 253 पन्ने की है तथा इस प्रारूप को एससीईआरटी की देखरेख में 13 सदस्यीय कमिटी ने तैयार किया है. इसमें विभिन्न विवि के पूर्व कुलपति, सेवानिवृत्त प्रोफेसर, विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल थे. प्रारूप में सामाजिक न्याय, संस्कृति, उसका संरक्षण, राष्ट्रीय एकता, वैज्ञानिक सोच और बिहार के समग्र विकास की शिक्षा आदि को शामिल किया गया है. ऐसी होगी पठन-पाठन की रूपरेखा जारी किये गये प्रारूप के अनुसार बच्चों को पर्यावरण से परिचय कराया जायेगा. प्रति सप्ताह केवल पांच दिन स्कूल आना होगा. बच्चा केवल चार घंटे स्कूल में रहेगा. इस दौरान प्रारंभिक 20 मिनट अनुशासन सत्र और मध्यांतर 30 मिनट का होगा. शिक्षक भोजन के नियम बतायेंगे. बच्चे पांच साल तक के लिए होंगे. कार्य दिवस की. शुरुआत 20 मिनट की होगी. कुछ विषयों की पढ़ाई 40 मिनट व कुछ की 80 मिनट की घंटी होगी. प्रारंभिक चरण में छह घंटे का स्कूल होगा. इस स्तर पर छह से आठ साल के बच्चे होंगे मध्य स्तर मध्य स्तर के सभी कार्य दिवस 7.15 घंटे का होगा. सप्ताह सोमवार से शनिवार तक का होगा. प्रयोगशाला वाले विषयों में वर्ग अवधि 80 मिनट का होगा. सप्ताह में किसी भी दिन पुस्तकालय के लिए 80 मिनट होंगे. इसी तरह सप्ताह में एक दिन 80 मिनट खेलकूद आदि के लिए होंगे. सोमवार से शनिवार तक के कार्य दिवस में समयावधि आठ घंटे 35 मिनट की होगी. विद्यालय संचालन सुबह आठ बजे से शाम 4:35 तक होगा. विद्यार्थी एक वैकल्पिक विषय में रूप में शारीरिक शिक्षा का चयन कर सकते है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन