प्रमंडल स्तर पर केइसी में 16 को होगा इंडस्ट्री इंस्टीच्यूट, तैयारी पूरी

Updated at : 09 May 2025 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
प्रमंडल स्तर पर केइसी में 16 को होगा इंडस्ट्री इंस्टीच्यूट, तैयारी पूरी

प्रमंडल स्तर पर केइसी में 16 को होगा इंडस्ट्री इंस्टीच्यूट, तैयारी पूरी

विज्ञापन

– बाहर से आयें अलग अलग कंपनी छात्रों को देंगे जानकारी कटिहार हाजीपुर अवस्थित कटिहार इंजीनियरिंग काॅलेज में 16 मई को प्रमंडल स्तर पर इंडस्ट्री इंस्च्यूट मीट का आयोजन होगा. इसको लेकर सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गयी है. कॉलेज के सीएस के डॉ धर्मवीर यादव ने बताया कि इंडस्ट्री इंस्च्यूट मीट 2025 में कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज, पूर्णिया इंजीनियरिंग कॉलेज, फणिश्वरनाथ रेणु इंजीनियरिंग कॉलेज अररिया, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज किशनगंज, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कटिहार, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पूर्णिया, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अररिया और किशनगंज इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र- छात्राएं भाग लेंगे. कम से कम तीन छात्र अपने प्रोजेक्ट तैयार कर लायेंगे. जिनका प्रोजेक्ट बेहतर तैयार होगा उन्हें पुरस्कृत भी किया जायेगा. बाहर से आये अलग- अलग कंपनियों द्वारा कम्पनी में हायर कैसे किया जाता है. साथ ही कम्पनी स्टार्ट कैसे करना है को लेकर स्कील जांच के साथ गुर बताये जायेंगे. 21 अप्रैल को डीएम की अध्यक्षता में एक बैठक भी रखी गयी थी. जिसमें कटिहार, पूर्णिया, अररिया एवं किशनगंज अभियंत्रण महाविद्यालय के प्राचार्य व जीएम कटिहार, जीएम पूर्णिया, जीएम अररिया, जीएम किशनगंज तथा डीजीएम बैडा उपस्थित होकर अपना महत्वपूर्ण सुझाव दिये थे.16 मई को इंडस्ट्री इंस्च्यूट मीट का आयोजन किया जा सके. बैठक का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक कम्पनियों को इस मीट में शामिल करना था. जिससे यहां पढ़ रहे छात्रों को अधिक रोजगार का अवसर मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन