KATIHAR: आर्मी भर्ती CEE परीक्षा की तिथि घोषित, 1 से 15 जून तक भागलपुर और पूर्णिया में होगी परीक्षा

Updated:
विज्ञापन
KATIHAR: आर्मी भर्ती CEE परीक्षा की तिथि घोषित, 1 से 15 जून तक भागलपुर और पूर्णिया में होगी परीक्षा

प्रतीकात्मक तस्वीर

यह ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा 1 जून से 15 जून तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा का आयोजन भागलपुर और पूर्णिया स्थित केंद्रों पर किया जाएगा.

विज्ञापन

कटिहार से सूरज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट:

कटिहार: आर्मी भर्ती कार्यालय कटिहार ने कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की तिथि की घोषणा कर दी है. यह ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा 1 जून से 15 जून तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा का आयोजन भागलपुर और पूर्णिया स्थित केंद्रों पर किया जाएगा.

32,588 अभ्यर्थी होंगे शामिल

अधिकारियों के अनुसार अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर जीडी, सोल्जर ट्रेड्समैन (TDN), सोल्जर टेक्निकल, सोल्जर एनए/वीएटी और सोल्जर क्लर्क/एसकेटी सहित विभिन्न पदों के लिए कुल 32,588 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे.

परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और कदाचार मुक्त बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं.

12 जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल

इस परीक्षा में अररिया, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, मधेपुरा, मुंगेर, पूर्णिया, सहरसा और सुपौल जिले के अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे.

एडमिट कार्ड और दिशा-निर्देश

भर्ती कार्यालय की ओर से सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि केवल पात्र अभ्यर्थियों को ही परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी.

प्रशासन ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाएगी और सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन