जादेपुर बिदेपुर सड़क पर जलजमाव से परेशानी

Updated:
विज्ञापन
जादेपुर बिदेपुर सड़क पर जलजमाव से परेशानी

जादेपुर बिदेपुर सड़क पर जलजमाव से परेशानी

विज्ञापन

बलिया बेलौन बलिया बेलौन क्षेत्र के शेखपुरा व रिजवानपुर पंचायत के जादेपुर बिदेपुर गांव में जलजमाव की समस्या से ग्रामीणों का जीवन प्रभावित हो गया है. सालमारी से कुरूम जाने वाली मुख्य सड़क पर कई दिनों से पानी जमा रहने के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि वह तालाब जैसी दिखाई देने लगी है. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क किनारे नाला निर्माण नहीं होने व पुराने नालों की सफाई समय पर नहीं किए जाने से बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है. खासकर खाड़ी गांव की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग पर स्थिति और गंभीर बनी हुई है. इस रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना जाना होता है. लेकिन जलजमाव के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों व बाइक चालकों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है. कई लोग फिसलकर घायल भी हो चुके हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है. लेकिन अब तक प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया. पानी जमा रहने से आसपास बदबू फैल रही है. बीमारी फैलने की आशंका भी बढ़ गई है. ग्रामीणों ने नाला निर्माण कराने की मांग की है. पुराने नालों की सफाई कराने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है. ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन