नवनिर्मित पीसीसी सड़क व नाला का उद्घाटन किया

Updated at : 08 Sep 2025 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
नवनिर्मित पीसीसी सड़क व नाला का उद्घाटन किया

नवनिर्मित पीसीसी सड़क व नाला का उद्घाटन किया

विज्ञापन

कटिहार सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत अपने विधायक कोष से कटिहार नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-19 सलामत नगर में 10 लाख से दिलीप राय के घर से भवेश कुमार मंडल के घर तक ढक्कन सहित पक्का नाला व पथ का पीसीसी निर्माण कार्य तथा वार्ड संख्या 22 अंतर्गत कॉलोनी नंबर 01 में राजकुमार शर्मा के घर से मनोज कुमार के घर तक ढक्कन सहित पक्का नाला एवं पथ का पीसीसी निर्माण कार्य लगभग 08 लाख रुपए की लागत से एवं वार्ड-21 कॉलोनी नंबर-02 में दुलाल सरकार के घर से राजा दास के घर तक ढक्कन सहित पक्का नाला तथा पथ का पीसीसी निर्माण कार्य 10 लाख 29 हजार 05 सौ रुपए की लागत से पूर्ण होने पर इसका उद्घाटन फीता काटकर किया. पूर्व उप मुख्यमंत्री ने बताया की निर्माण से पूर्व पथ के जीर्ण-शीर्ण अवस्था में रहने व बारिश के दिनों में जल जमाव के कारण मुहल्ले वासियों को काफी परेशानी हो रही थी. भाजपा नेता लक्खी प्रसाद महतो, वीरेंद्र यादव, बब्बन झा, निगम पार्षद बबलू पासवान, प्रमोद महतो, सलीम अंसारी, निगम पार्षद प्रतिनिधि विनोद सिंह, मनोज राय, चंद्रशेखर जायसवाल, लिट्टू चौधरी, देवव्रत गुप्ता, मंटू साह, संजय कुमार गोंड उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन