आगामी चुनाव के दृष्टिकोण से लाभार्थी अभियान की टोली के साथ बूथ स्तर पर सम्मेलन पर जोर

Updated at : 29 Sep 2025 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
आगामी चुनाव के दृष्टिकोण से लाभार्थी अभियान की टोली के साथ बूथ स्तर पर सम्मेलन पर जोर

आगामी चुनाव के दृष्टिकोण से लाभार्थी अभियान की टोली के साथ बूथ स्तर पर सम्मेलन पर जोर

विज्ञापन

कटिहार भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में आगामी कार्यक्रम को लेकर संगठनात्मक बैठक आयोजित की गयी. पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम के साथ शुभारंभ किया गया. बैठक में क्षेत्रीय सह प्रभारी नरेश शाह, भाजपा जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, जिला महामंत्री रामनाथ पांडेय, तपन अधिकारी, सौरभ कुमार मालाकार, अशोक गुप्ता मुख्य रूप से शामिल हुए. जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है. आगामी चुनाव के दृष्टिकोण से लाभार्थी अभियान की टोली के साथ बूथ स्तर पर सम्मेलन करना, मंदिर मठ एवं पूजा पंडाल में साधु, पंडित, पुजारी का स्वागत करना, स्मार्टफोन बूथ स्तर पर सूची, हर बूथ पर बाइक की टोली बनाना, शक्ति केंद्र में समूह बैठक एवं सम्मेलन करना और उसमें युवाओं और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने, चुनाव प्रबंधन समिति बनाने के साथ- साथ विजय के संकल्प के साथ 2025 में कटिहार जिला के सभी विधानसभा में ऐतिहासिक जीत हो उसके लिए संकल्पित भाव से घर-घर संपर्क अभियान के साथ हर बूथ पर 10-10 कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य करने जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों को रखने का कार्य किया. जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी, रवि शाह, राघवेंद्र सिंह, जिला मंत्री धर्मनाथ तिवारी, आलोक मंडल, संजय मंडल, मंजू चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष विनीता वाधवानी, अजय दास, विधानसभा प्रभारी विधानसभा संयोजक सभी 34 मंडल के मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री बैठक में शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन