आफत की गर्मी के बीच लोगों को खूब रुला रही बिजली

Published by :RAJKISHOR K
Published at :23 Apr 2025 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
आफत की गर्मी के बीच लोगों को खूब रुला रही बिजली

आफत की गर्मी के बीच लोगों को खूब रुला रही बिजली

विज्ञापन

– प्रतिदिन मुहल्ला बदल- बदल कर काटी जा रही बिजली – सुबह से कड़ाके की धूप से आमजन हो रहे परेशान – कभी मेंटेनेंस तो कभी कोई अन्य काम को ले चार से पांच घंटे गुल हो जा रही बिजली कटिहार अप्रैल माह में आफत की गर्मी के बीच अब बिजली की आंख मिचौनी शुरू है. अहले सुबह से कड़ाके की धूप व उमस भरी गर्मी के बीच बिजली खूब परेशान कर रही है. लगातार कभी मेंटनेंस के नाम पर तो कभी कोई अन्य कार्य को लेकर बिजली दिन भर में अलग-अलग मोहल्लाें में करीब चार से छह घंटे तक बिजली काटी जा रही है. मंगलवार को जहां मेडिकल कॉलेज रोड, सिरसा समेत कई जगहों पर बिजली नदारत रही. दूसरे दिन भेरिया रहिका समेत अन्य मुहल्लों में सात बजे अचानक बिजली कट जाने के बाद लोग परेशान हो गये. उमस भरी गर्मी के बीच सबसे अधिक परेशानी बुजूगों व बच्चाें को हुई. करीब साढ़े तीन से चार घंटे बिजली गुल रहने के कारण आमजनों को भी गर्मी के बीच जीना मुहाल हो गया. उपभोक्ताओं में संजय ठाकुर, मुरली चौहान, छत्रपति शिवाजी, कमल कुमार रजक समेत अन्य का कहना है कि इन दिनों शहर से अधिक गांव में बिजली उपलब्ध हो रही है. शहरी क्षेत्र में समय पर बिजली बिल जमा करने के बाद भी बिजली की आंखमिचौनी लगातार शुरू हो गयी है. उनलोगों की माने तो हर दिन मुहल्ला बदल- बदल कर बिजली काट दी जा रही है. कभी दिन, कभी दोपहर तो कभी रात में बिजली के कट जाने के कारण वे लोग परेशान है. दिन किसी तरह पेड़ के छांव तले बिता लेते हैं. रात में बिजली की लूकाछूपी की वजह से उनलोगों को काफी परेशान होना पडता है. मासूम बच्चों को भी काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है. बिजली व्यवस्था में सुधार को लेकर जनप्रतिनिधियों को भी आगे आने की बात कही गयी. एक सप्ताह तक चलना है कार्य पॉलिटेक्निक कॉलेज में बिजली पहुंचाने को लेकर कार्य किया जा रहा है. मंगलवार को इसी को लेकर मेडिकल फीडर बंद कर दिया गया था. एजेंसी को एक सप्ताह का टारगेट दिया गया है. दो चार दिन और इस तरह बिजली की समस्या होगी. कार्य शीघ्र पूरा करने के लिए एजेंसी को निर्देश दिया गया है. ऋतुराज माणिक, सहायक विद्युत अभियंता

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन