उद्घाटन मैच में भालूका टीम ने मिर्जापुर को छह विक्रेट से किया पराजित

उद्घाटन मैच में भालूका टीम ने मिर्जापुर को छह विक्रेट से किया पराजित
अमदाबाद नगर पंचायत अमदाबाद के इंद्रावती उच्च विद्यालय के खेल मैदान में एसी क्लब के ओर से 15 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का मुख्य पार्षद बबलू मंडल, उपमुख पार्षद पृथ्वी मंडल, थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि अजहर आलम व समाजसेवी ऋषिकांत मंडल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया. कमेटी के अध्यक्ष चैतन्य मंडल एवं वकील ने बताया कि अमदाबाद क्रिकेट क्लब के ओर से 15 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. प्रतियोगिता में बिहार व पश्चिम बंगाल एवं झारखंड से कुल 16 टीम भाग ले रही है. लीग मैच व क्वार्टर फाइनल एवं सेमीफाइनल व फाइनल का खेल कराया जायेगा.. पहले मुकाबले में पूर्णिया एमसीसी मिर्जापुर एवं पश्चिम बंगाल के भालुका की टीम के बीच हुई. पूर्णिया के एमसीसी मिर्जापुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 10 विकेट होकर 119 रन बनाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भालूका की टीम ने 11 ओवर में चार विकेट खोकर 120 रन बनाकर जीत हासिल कर लिया. भालूका टीम के बेहतर प्रदर्शन करने वाले जुला को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया. मौके पर उप प्रमुख प्रतिनिधि माथुर मंडल, वार्ड पार्षद चंद्रदीप पासवान, मणिकांत मंडल, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संजीव साह, समाजसेवी शेख सद्दाम एवं मुकेश सिंह, बंटी कुमार सिंह, हेमंत मंडल, औरंगजेब सहित कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




