फाइनल में पनसेरवा की टीम ने चार रनों से मारी बाजी

फाइनल में पनसेरवा की टीम ने चार रनों से मारी बाजी
पदमपुर मदरसा मैदान में शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ हसनगंज पीसीसी क्रिकेट क्लब पदमपुर की अगुवाई में पदमपुर मदरसा मैदान में एक दिवसीय शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ. उद्घाटन प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार, मुखिया रानी देवी, सरपंच गजेंद्र नाथ शर्मा आदि ने फीता काटकर किया. अब्दुल रज्जाक, रेहान, असद, सोहेब, अफसर, हुसैन, अंसार कोनैन, आजम, गुलजार सहित आयोजनकर्ताओं ने बताया कि कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया जो छह ओवरों का मैच खेला गया. मुख्य अतिथियों ने बताया कि आज के समय में खेल बहुत जरूरी है. खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है. खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेलें और अपने जिला सहित देश का नाम रोशन करें. टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच गाजिया वर्सेस एमसीसी दहियारगंज के बीच खेला गया. गाजिया की टीम पहले बैटिंग करके 13 रन बनाया. दहियारगंज की टीम मात्र दो बार खेल कर मैच जीत लिया. फाइनल मैच रज्जाक इलेवन पदमपुर वर्सेस पंसेरवा में खेला गया. पंसेरवा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवरों में 50 रन बना. उसके जवाब में रज्जाक इलेवन पदमपुर की टीम निर्धारित 6 ओवरों में 46 रन ही बना पायी. पंसेरवा की टीम चार रनों से विजई हुई. विजेता टीम को पांच हजार नगद सहित ट्रॉफी व उपविजेता टीम को 3500 रूपया नगद व ट्राॅफी के साथ नवाजा गया. मौके पर पीसीसी क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष अब्दुल रज्जाक की अगुवाई में शांतिपूर्ण माहौल में एक दिवसीय शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया. मैदान में उपस्थित खेल प्रेमियों ने हर चौके छक्के पर तालियां बजाकर खिलाड़ियों के हौसले को ऑफजाई करते रहे. इस अवसर पर सैकड़ो खेल प्रेमी आदि मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




