शिवानंदपुर पंचायत में उप मुखिया संभालेंगे मुखिया का प्रभार

Updated at : 31 Dec 2025 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
शिवानंदपुर पंचायत में उप मुखिया संभालेंगे मुखिया का प्रभार

शिवानंदपुर पंचायत में उप मुखिया संभालेंगे मुखिया का प्रभार

विज्ञापन

– जिला प्रशासन के निर्देश पर नए वर्ष में सौंपा जायेगा दायित्व, विकास कार्य होंगे पुनः संचालित बारसोई प्रखंड के शिवानंदपुर पंचायत में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने को महत्वपूर्ण कदम उठाया है. डीएम व जिला पंचायती राज पदाधिकारी के निर्देश पर पंचायत के उप मुखिया कमरुल को मुखिया का प्रभार सौंपे जाने का निर्णय लिया गया है. जानकारी बीडीओ चंदन प्रसाद ने दी. कहा, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में शिवानंदपुर पंचायत के मुखिया नियाज अहमद अंसारी को जाली जाति प्रमाणपत्र के मामले में मुखिया पद से पदच्युत किया था. पंचायत में प्रशासनिक कार्यों के संचालन को लेकर अस्थायी व्यवस्था की आवश्यकता उत्पन्न हुई. बीडीओ, बीपीआरओ अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि जिला प्रशासन से स्पष्ट निर्देश प्राप्त हुआ है कि नए वर्ष में उप मुखिया कमरुल को विधिवत रूप से मुखिया पद का प्रभार सौंपा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन