बेनी उर्स में अकीदतमंदों ने चादर पोसी कर मांगी दुआ

बेनी उर्स में अकीदतमंदों ने चादर पोसी कर मांगी दुआ
बलिया बेलौन बेनी जलालपुर के बेनी गांव में प्रसिद्ध सुफी, पीर ए तरीकत, हज़रत ख्वाजा सैयद शाह रोशन अली चिराग उर्फ धौताल बाबा का सालाना उर्स शुक्रवार से शुरू होकर रविवार की शाम में संपन्न होगा. नौजवाने दरगाह कमेटी बेनी की ओर से प्रत्येक वर्ष उर्स का सफल आयोजन किया जाता है. उर्स कमेटी के सचिव डॉ कौशीन अहमद रेजा, मुखिया प्रतिनिधि नाहीद आलम, अबुल कलाम ने कहा की उर्स मुबारक 11 अप्रैल से शुरू होकर 13 अप्रैल की शाम में संपन्न होगा. मजार शरीफ में कुल शरीफ, फातेहा खानी, चादर पोसी के साथ रात में महफिले शमा कव्वाली का आयोजन होगा. कमेटी सदस्यों ने बताया की पीर साहब के मानने वाले दुर दराज तक फैले हैं. यहां जो भी सच्चे दिल से दुआ मांगते हैं, उस की मुराद पूरी होती है. शुक्रवार को बाद नमाज मगरीब चादर पोसी, कुल शरीफ, फातेहा खानी के बाद महफ़िले शमा कव्वाली का आयोजन होगा. नमाज फजर कुरआन खानी होगी. दोपहर में अकीदतमंदों के बीच लंगर का वितरण किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




