अमदबाद में नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने कलश स्थापना कर की पूजा

अमदबाद में नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने कलश स्थापना कर की पूजा
अमदाबाद प्रखंड में मां शैलपुत्री की प्रथम पूजा धूमधाम से की गयी. प्रखंड क्षेत्र में नवरात्र को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखी गयी. माता रानी के भक्तों ने कलश स्थापित कर माता शैलपुत्री की प्रथम पूजा की. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में भी माता शैलपुत्री का पूजा की गयी. विभिन्न पंचायत के विभिन्न गांव में नवरात्र को लेकर कलश स्थापना कर पूजा अर्चना की जा रही है. माता के उपासक द्वारा पूजा की जा रही है. अमदाबाद बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर के पुजारी संजय मिश्रा ने बताया शारदीय नवरात्र शुरू हो गया है. विभिन्न मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




