मनिहारी नगर के टालीपाड़ा में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन

मनिहारी नगर के टालीपाड़ा में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन
मनिहारी मनिहारी में दुर्गापूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. पूजा कमेटी की ओर से प्रतिमा का विसर्जन किया गया. नगर के टालीपाड़ा में दुर्गा पूजा संपन्न हुआ. दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया गया. बांगला पद्धति से प्रत्येक वर्ष पूजा की जाती है. प्रतिमा विसर्जन से पहले महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर बधाई दी. विसर्जन में काफी संख्या में महिलाएं और युवती शामिल हुई. भक्ति गीत संगीत में महिलाएं व युवती थिरक रही थी. नगर मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव, नगर पार्षद ओम गुप्ता, गुलाब चौधरी, अनिल अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, पंकज यादव, पूजा कमेटी के विमलेन्दु शेखर सिंह, रूपक कुमार गुहा, शंकर प्रसाद सिंह, विरेन्द्र सिंह, अधिवक्ता सुभाष मौआर, दीपक गुहा, अजीत बोस, सुजीत गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, पवन साह, अभय गुप्ता, विनय गुप्ता, आकाश गुहा, अंशु सिंह, राहुल गुहा, साधना सिंह, शिप्रा गुहा, ओली गुहा, रूमा गुहा, शिल्पी गुहा, दीपांशा गुहा, देवोश्री गुहा, बंदना बोस, सोनी देवी, पिंकी देवी, दिया राय, सुजाता सिंह, मीरा राय, सपना राय, मिली हलदर, प्रोसंजित बोस, सत्यजीत बोस आदि मौजूद थे. भक्ति गीत संगीत से माहौल भक्तिमय था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




