मां जानकी के वात्सल्य रूप को सौंपा अपना पहला आमंत्रण

Updated at : 12 Jun 2025 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
मां जानकी के वात्सल्य रूप को सौंपा अपना पहला आमंत्रण

मां जानकी के वात्सल्य रूप को सौंपा अपना पहला आमंत्रण

विज्ञापन

कटिहार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव आगामी 17 सितंबर को होने वाले मां जानकी धाम की स्थापना के प्रथम आधार कार्यक्रम अखाड़ा सह तीर्थ क्षेत्र के निमित्त मां जानकी धाम के तत्वाधान में एक आमंत्रण बैठक संस्थापक राजेश गुरनानी की अध्यक्षता में मनिहारी स्थित जामवंत नगर बाघमारा स्थित मुख्यालय में आहूत की गयी. बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए राजेश गुरनानी ने कहा की शुरुआत 14 सितंबर से ही शुरू हो जायेगी. जहां सर्वप्रथम श्रीश्री 108 राधा मोहन ठाकुर जी ट्रस्ट के सहयोग से बन चुके मां जानकी धाम मुख्यालय में श्री राम जानकी हनुमान एवं लक्ष्मण जी की प्रतिमाओं को स्थापित करके प्राण प्रतिष्ठा संपन्न की जायेगी. यह प्राण प्रतिष्ठा आचार्य विद्यासागर शास्त्री अटल जी के कुशल नेतृत्व में की जायेगी. इसके बाद 15 एवं 16 सितंबर अखंड हरी नाम संकीर्तन एवं प्रवचनों की आध्यात्मिक धारा बहेगी. जिनमें अयोध्या के प्रमुख संत महंत गणेश राय दास जी के शुभ वचनों से समाज लाभान्वित होगा. बैठक में संस्थापक राजेश गुरनानी ने सभी सदस्यों के साथ मिलकर अपना पहला आमंत्रण मां जानकी के बाल्य रूप में उपस्थित माही को सौंपा और प्रार्थना की कि महायज्ञ को सफल बनाने में अपना आशीर्वाद मां जानकी के रूप में दे. चार दिवसीय कार्यक्रम बाघमारा स्थित इसी जामवंत नगर में संपन्न किया जायेगा. बैठक में शामिल डॉ विनोद कुमार यादव, डॉ अशोक राय, विनय देवनाथ, चंद्रभूषण ठाकुर, राजकिशोर पासवान, खगेंद्र साह, महेंद्र प्रसाद मंडल, रामलाल पासवान, माही यादव, राज कुमार पासवान, विनय सिंह निषाद, कन्हैया लाल विश्वकर्मा रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन