पत्नी की हत्या का आरोपित पति गिरफ्तार, भेजा जेल

Published by :RAJKISHOR K
Published at :20 Apr 2025 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
पत्नी की हत्या का आरोपित पति गिरफ्तार, भेजा जेल

पत्नी की हत्या का आरोपित पति गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन

बलिया बेलौन बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के शिकारपुर पंचायत के वार्ड तीन में एक विवाहिता की हत्या कर शव को फंदे से लटका कर आत्महत्या का रूप देने के प्रयास में आरोपित पति सागर राय को बलिया बेलौन पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. विवाहिता का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला था. मृतिका की शादी महज 10 माह पूर्व शिकारपुर के सागर राय के साथ हुई थी. घटना शुक्रवार रात की है. मृतिका के पिता ने बलिया बेलौन थाना में आवेदन देकर ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है. आवेदन में पति सहित पांच लोगों पर नामजद मामला दर्ज कराया है. बलिया बेलौन थानाध्यक्ष दिलशाद खान ने बताया की आवेदन मिलते ही कांड संख्या 52/25 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजन के हवाले कर दिया है. त्वरित कार्रवाई करते हुए पति को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन