मानवाधिकार संगठन ने आतंकी हमले मृतकों को दी श्रद्धांजलि

Published by :RAJKISHOR K
Published at :26 Apr 2025 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
मानवाधिकार संगठन ने आतंकी हमले मृतकों को दी श्रद्धांजलि

मानवाधिकार संगठन ने आतंकी हमले मृतकों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

कटिहार शहर के चुना गली में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. इस सभा का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय सचिव अजय कुमार साह ने किया. सबों ने दो मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. संगठन के राष्ट्रीय सचिव अजय कुमार साह ने कहा यह हमला न केवल मानवता के विरुद्ध अपराध है. बल्कि भारत की आत्मा पर चोट है. हमारी मांग है कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री अब आतंक के खिलाफ करे निर्णायक कार्रवाई की जाय. आतंक के आखिरी ठिकानों तक पहुंचकर उनका समूल सफाया कर देना चाहिए. देश की जनता अब और सहन नहीं कर सकते, समय आ गया है. जब हम सिर्फ निंदा नहीं बल्कि ठोस कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रहे हैं. संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित नारायण, जिला कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्र भूषण सिंह, जिला संगठन मंत्री दिनेश शर्मा, जिला संयोजक प्रदीप अग्रवाल, संतोष कुमार गुप्ता, शंकर लाल पोद्दार, अशेश्वर प्रसाद गुप्ता आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन