बड़ा बाजार में 13 मार्च की रात 11.35 बजे होगा होलिका दहन

Published at :26 Feb 2025 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
बड़ा बाजार में 13 मार्च की रात 11.35 बजे होगा होलिका दहन

बड़ा बाजार में 13 मार्च की रात 11.35 बजे होगा होलिका दहन

विज्ञापन

कटिहार शहर के श्याम मंदिर प्रागंण में बड़ा बाजार होलिका दहन समिति की एक बैठक हुई. समिति के पदाधिकारी, सदस्यों के साथ शहर के विद्वान पंडित राजकुमार शर्मा, पंडित जयप्रकाश पांडे भी बैठक में शामिल हुए. होलिका दहन को लेकर विचार विमर्श किया गया. पंचांग और मान्यता के अनुसार स्तंभ रोपण तथा होलिका दहन को लेकर तिथि और समय का निर्धारण किया गया. बैठक में निर्णय लिया 13 मार्च की सुबह 9:30 पर बड़ा बाजार में स्तंभ रोपण तथा रात्रि के 11:35 में होलिका दहन किया जायेगा. मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद बुल्ली बजाज ने बताया कि बड़ा बाजार होलिका दहन समिति की ओर से होलिका दहन को लेकर समय निर्धारित कर ली गई है. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही उत्साह और धूमधाम भव्य रूप से होलिका दहन किया जायेगा. इस वर्ष बड़ा बाजार होलिका दहन समिति की ओर से 124 वां होलिका दहन होगा. बुल्ली बजाज ने कहा कि इसको लेकर अभी से समिति के पदाधिकारी व सदस्य तैयारी में अब जुट जायेंगे. मौके पर विश्वनाथ मुकीम ने लोगों से अपील कि की निर्धारित तिथि में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचकर इस होलिका दहन को सफल बनायें. नरेश शर्मा, मनोज रुंगटा, प्रकाश तंबाकूवाला, शंभू अग्रवाल, चीकू मुकीम, पप्पू सिंघल, मनोज विद्यासरिया, टप्पू चौधरी, चंचल सुल्तानिया, पिंटू सुल्तानिया आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन