पुरस्कार वितरण के साथ बीएसएनएल कार्यालय में हिंदी दिवस पखवारा समारोह का समापन

Updated at : 30 Sep 2025 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
पुरस्कार वितरण के साथ बीएसएनएल कार्यालय में हिंदी दिवस पखवारा समारोह का समापन

उपमहाप्रबंधक परिचालन क्षेत्र बीएसएनएल कार्यालय कटिहार में 14 से 29 सितंबर तक हिंदी पखवारा समारोह का समापन पुरस्कार वितरण के साथ धूमधाम से किया गया.

विज्ञापन

कटिहार. उपमहाप्रबंधक परिचालन क्षेत्र बीएसएनएल कार्यालय कटिहार में 14 से 29 सितंबर तक हिंदी पखवारा समारोह का समापन पुरस्कार वितरण के साथ धूमधाम से किया गया. 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के रूप में इस कार्यालय में उपमहाप्रबंधक की अध्यक्षता में तथा सहायक उप महाप्रबंधक क्रमश: बी बेहरा तथा रूपमाला द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया. कार्यक्रम में बीएसएनएल के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे. साथ ही कविता पाठ का भी आयोजन किया गया. जिसमें एनएफटी के सचिव रामनाथ सिंह बेचैन, अध्यक्ष महेश कुमार, कोषाध्यक्ष भगवान दत मंडल, अनिल कुमार, निर्मल मंडल, मंडल अभियंता विपणन, मंडल अभियंता मुख्यालय, मंडल अभियंता मोबाइल तथा अन्य सभी अधिकारी की उपस्थिति रही. कार्यालय के सभी अधिकारी वर्ग व कर्मचारियों वर्गों के लिए भी विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी. जिसमें निबंधन प्रतियोगिता, कविता पाठ, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और वाद विवाद प्रतियोगिता का आयाेजन किया गया. बच्चों के लिए पेटिंग, निबंध प्रतियोगिता व कविता पाठ का आयोजन किया गया. बच्चों को परिणाम के उपरांत पुरस्कार से नवाजा गया. कार्यक्रम में उपमहाप्रबंधक बी बेहरा व नये सहायक महाप्रबंधक रूपमाला ने भी सभा को संबोधित किया. उन्होंने एक अक्तूबर को निकाले जाने वाले मार्च को लेकर सभी को तत्पर रहने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन