घरों के छत व आंगन में झुलते हाइटेंशन तार मौत को दे रहे आमंत्रण

घरों के छत व आंगन में झुलते हाइटेंशन तार मौत को दे रहे आमंत्रण
कटिहार जिला के मनसाही थाना क्षेत्र के अमीरगंज बथनाहा क्षेत्र में करीब चार दर्जन परिवार मौत के साए में जीने को मजबूर है. यहां के घरों के छत व आंगन से बिजली के हाइटेंशन तार गुजरता है. हाइटेंशन तार जमीन से लगभग आठ से नौ फीट की ऊंचाई पर झूल रहा है. जो दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस झुलते हाइटेंशन तार की चपेट में दर्जन पालतू पशु, पुआल का पाल, जलावन, मुर्गे मुर्गी के साथ कई घरों में भी आग लग चुके हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात के दिनों में हमलोग घर छोड़ कर सुरक्षित स्थान की ओर चले जाते हैं. क्योंकि बरसात के दिन में चापकल में घर की भींगी दीवारों आदि पर बिजली का करंट दौड़ता है. जिससे जान जाने का खतरा बना रहता है. लोगों ने बताया कि वे इस बारे में संबंधित विभाग को कई बार आवेदन भी दे चुके हैं. पर विभाग द्वारा इसका कोई समाधान नहीं किया गया स्थानीय महिलाओं ने बताया कि यहां मजदूर वर्ग के लोग रहते है. जिसमें पुरुष लोग अलग अलग प्रांतों में कमाने चले जाते हैं. महिलाएं भी काम पर चली जाती हैं. इसी का फायदा उठा बिजली विभाग घर के आंगन में हाइटेंशन तार गुजार दिया और यह काम इतना तेजी हुआ कि जब हमलोग शाम को घर लौटे तो देखे घर की आंगन और छत पर हाइटेंशन तार गुजार हुआ है. जल्दी जल्दी में दो पोल के बीच में भी काफी लंबा गैप है. जो नियम विरुद्ध है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या के स्थाई समाधान की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




