आज हो सकती है भारी बारिश, कटिहार के लिए येलो अलर्ट जारी

आज हो सकती है भारी बारिश, कटिहार के लिए येलो अलर्ट जारी
कटिहार आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार और बिहार मौसम सेवा केन्द्र, पटना द्वारा कटिहार जिला में रविवार को भारी वर्षा, वज्रपात, 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से आंधी तूफान के चलने का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. उत्तरी एवं पूर्वी भागों से अति भारी वर्षा होने के साथ उत्तर बिहार के नदियों के जल ग्रहण क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गयी है. जिसके फलस्वरूप उत्तर बिहार के नदियों के जलश्राव एवं जलस्तर में वृद्धि होने की संभावना है. जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि अनावश्यक घर से बाहर न निकले. किसी पेड़, बिजली के खंभे या कमजोर आधारभूत संरचना के नीचे शरण नहीं लें. नदी एवं तालाब तथा नहर अथवा किसी भी जल स्त्रोत से दूर रहे और अपने बच्चों को भी दूर रखें. खुले खेतों में वर्षा और वज्रपात के समय कृषि कार्य नहीं करें. पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें, खुले में न बांधे. किसी भी आपात स्थिति में संबंधित अंचलाधिकारी एवं स्थानीय थाना को तत्काल सूचना दें. किसी भी आपात स्थिति की सूचना जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र के दूरभाष नम्बर 06452-239025, 239026 एवं 242400 पर दें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




