गेड़ाबाड़ी सत्संग भवन के समीप कचरे का अंबार

Published by :RAJKISHOR K
Published at :20 Apr 2025 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
गेड़ाबाड़ी सत्संग भवन के समीप कचरे का अंबार

गेड़ाबाड़ी सत्संग भवन के समीप कचरे का अंबार

विज्ञापन

कोढ़ा नगर पंचायत कोढ़ा के वार्ड संख्या पांच अंतर्गत गेड़ाबाड़ी स्थित सत्संग भवन के समीप कचरे का अंबार लगने से क्षेत्र के लोगों का जीना दूभर हो गया है. सार्वजनिक स्थल के पास गंदगी और दुर्गंध के कारण न केवल आसपास का वातावरण प्रदूषित हो गया है. बल्कि संक्रामक बीमारियों के फैलने का भी खतरा बना हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से कचरा नहीं उठाया गया है. कचरे में सड़ने वाले खाद्य पदार्थ, प्लास्टिक, मेडिकल वेस्ट और घरेलू कूड़े की वजह से मच्छरों, मक्खियों और कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है. इस दुर्गंध और गंदगी से बच्चों, वृद्धों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है.वार्ड के निवासी राजेश कुमार ने बताया कि सत्संग भवन एक धार्मिक स्थल है. जहां रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु आते हैं. ऐसे पवित्र स्थान के पास गंदगी रहना नगर प्रशासन की घोर लापरवाही को दर्शाता है. महिला समूह की सदस्य रीता देवी ने कहा कि हम कई बार सफाई कर्मियों और वार्ड पार्षद से शिकायत कर चुके हैं. लेकिन केवल आश्वासन मिला है. सफाई नहीं. स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर नगर पंचायत जल्द से जल्द कचरा हटाने और नियमित सफाई की व्यवस्था नहीं करती है, तो वे सामूहिक प्रदर्शन करेंगे और उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग करेंगे. वार्ड के निवासी राजेश कुमार ने बताया कि सत्संग भवन एक धार्मिक स्थल है. जहां रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु आते हैं. ऐसे पवित्र स्थान के पास गंदगी रहना नगर प्रशासन की घोर लापरवाही को दर्शाता है. महिला समूह की सदस्य रीता देवी ने कहा कि हम कई बार सफाई कर्मियों और वार्ड पार्षद से शिकायत कर चुके हैं. लेकिन केवल आश्वासन मिला है. सफाई नहीं. स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर नगर पंचायत जल्द से जल्द कचरा हटाने और नियमित सफाई की व्यवस्था नहीं करती है, तो वे सामूहिक प्रदर्शन करेंगे और उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन