रेडक्रांस दिवस पर हरिशंकर स्कूल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Published by :RAJKISHOR K
Published at :06 May 2026 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
रेडक्रांस दिवस पर हरिशंकर स्कूल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

रेडक्रांस दिवस पर हरिशंकर स्कूल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

विज्ञापन

कटिहार भारतीय रेडक्रांस सोसाइटी कटिहार शाखा की प्रबंध समिति की बैठक चेयरमैन डॉ रंजना झा की अध्यक्षता में आहूत की गयी. बैठक में विगत किये गये सेवा कार्यों को विस्तार से बताते हुए सचिव संतोष गुप्ता ने बताया कि आगामी 8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया जायेगा. डॉ रंजना झा ने बताया कि रेडक्रॉस संस्थापक हेनरी ड्यूनेंट के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर पूरे विश्व में रेडक्रॉस द्वारा मनाया जाता है. कोषाध्यक्ष पंकज पूर्वे, सह सचिव विवान सरकार ने बताया कि 8 मई को को प्रातः 8 बजे से हरिशंकर नायक स्कूल में बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा. शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ सतीश कुमार बच्चों के स्वास्थ्य की जांच एवं परामर्श देंगे. रेडक्रॉस भवन में रेडक्रॉस का झंडा भी फहराया जायेगा. पूर्व चेयरमैन अनिल चमरिया के साथ प्रबंध समिति सदस्य पुरुषोत्तम मोदी, देवराज शर्मा, बिमल बेंगानी, बबन झा मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन