आबादपुर, शिवानंदपुर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में लटकता रहा ताला

Updated at : 19 Jan 2026 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
आबादपुर, शिवानंदपुर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में लटकता रहा ताला

आबादपुर, शिवानंदपुर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में लटकता रहा ताला

विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, दोपहर 12 बजे तक बंद रहा केंद्र, मरीज लौटने को मजबूर बारसोई प्रखंड क्षेत्र के आबादपुर थाना के शिवानंदपुर पंचायत स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर शिवानंदपुर में सोमवार को दिन के 12 बजे तक ताला लटकता रहा. स्वास्थ्यकर्मियों की अनुपस्थिति से आक्रोशित ग्रामीणों ने स्वास्थ्य प्रशासन के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व पंचायत के सरपंच शकील अंसारी एवं स्थानीय मुखिया कमरुल कर रहे थे. प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा ग्रामीणों को बेहतर व निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डॉक्टर, सीएचओ एवं एएनएम की तैनाती की गई है. सोमवार को भी दोपहर तक अस्पताल नहीं खुलने के कारण इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा. ग्रामीणों का कहना था कि स्वास्थ्यकर्मियों या संबंधित पदाधिकारियों से पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता. क्षेत्रवासियों को मजबूरन अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कराना पड़ता है. इस मामले की सूचना ग्रामीणों द्वारा दूरभाष पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी को दी गई. एसडीओ ने त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर बंद रहने को लेकर जवाब तलब किया. तत्काल स्वास्थ्य सेवाएं बहाल करने का निर्देश दिया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार ने बताया कि सीएचओ अवकाश पर हैं. एक एएनएम के परिजन बीमार होने तथा दूसरी एएनएम के ट्रेन से आने में विलंब के कारण केंद्र खुलने में देर हुई. उन्होंने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अन्य स्थान से सीएचओ की तैनाती कर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर को नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन