नेकुला में कलश यात्रा के साथ हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन
नेकुला में कलश यात्रा के साथ हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ

नेकुला में कलश यात्रा के साथ हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ

विज्ञापन

बलिया बेलौन बलिया बेलौन क्षेत्र के निस्ता पंचायत के नेकुला गांव में बुधवार को धार्मिक उत्साह व सामुदायिक एकता का अनूठा नजारा देखने को मिला. हरिनाम संकीर्तन के आयोजन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई. जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं व ग्रामीणों ने भाग लिया. पूरे गांव में भक्ति का माहौल बना रहा और हर ओर भजन-कीर्तन की ध्वनि गूंजती रही. दोपहर बाद शुरू हुई इस यात्रा में सैकड़ों महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुई. सिर पर कलश लेकर वे गांव से निकलकर नदी तट तक पहुंची और विधि-विधान से जल भरकर वापस यज्ञ स्थल आयी. श्रद्धालु भक्ति गीत गाते व जयकारे लगाते चल रहे थे. माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया. गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरती इस शोभायात्रा का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया. जगह-जगह पेयजल व प्रसाद की व्यवस्था की गई थी. आयोजन में युवाओं व बुजुर्गों की भी सक्रिय भागीदारी रही. आयोजन समिति के अनुसार यह संकीर्तन कार्यक्रम कई दिनों तक चलेगा. जिसमें यज्ञ, पूजा और अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किये जायेंगे. दूर-दराज से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. समापन के दिन विशेष पूजा और प्रसाद वितरण का आयोजन होगा. ग्रामीणों ने कह, आयोजन से गांव में आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना मजबूत होती है. नेकुला का यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक जागरूकता और सांस्कृतिक परंपरा को जीवित रखने का एक सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन