अर्ध वार्षिक परीक्षा कदाचार मुक्त माहौल में जारी

अर्ध वार्षिक परीक्षा कदाचार मुक्त माहौल में जारी
बलिया बेलौन बिहार सरकार शिक्षा विभाग के आदेशानुसार सरकारी विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षा बुधवार से कदाचार मुक्त माहौल में प्रारम्भ हो गयी है. प्रथम दिन वर्ग पांच तक के छात्रों का पर्यावरण अध्ययन, वर्ग आठ तक के छात्रों का विज्ञान की परीक्षा ली गयी. मध्य विद्यालय बलिया बेलौन के प्रधानाध्यापक शाबान अख्तर ने बताया की विद्यालय के प्रतिनियुक्त शिक्षकों के द्वारा परीक्षा ली जा रही है. शिक्षण कार्य में लगे शिक्षकों से कदाचार मुक्त परीक्षा लेने की बात कहा गया है. दूसरे दिन हिन्दी और गणित की परीक्षा ली गयी. 12 सितम्बर को सह शैक्षणिक गतिविधि, 13 सितम्बर को उर्दू, हिंदी और सांस्कृत, 14 सितम्बर को सह शैक्षिक गतिविधि, 16 सितंबर को अंग्रेजी और वर्ग आठ तक के छात्रों का समाजिक विज्ञान, 17 सितम्बर को वर्ग दो तक के छात्रों का उर्दू, हिन्दी और गणित, 18 सितम्बर को प्रथम पाली में वर्ग दो तक के छात्रों का अंग्रेजी विषय का मूल्यांकन आयोजन किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




