अलग-अलग हादसे में आधा दर्जन लोग घायल

Updated at : 03 Oct 2025 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
अलग-अलग हादसे में आधा दर्जन लोग घायल

अलग-अलग हादसे में आधा दर्जन लोग घायल

विज्ञापन

कोढ़ा एक व दो अक्तूबर को अलग-अलग हादसों और घटनाओं में घायल करीब आधा दर्जन मरीज इलाज के लिए पीएचसी कोढ़ा पहुंचे. ड्यूटी पर मौजूद डॉ अंजली भारती ने बताया कि सड़क हादसे, कुत्ते के काटने और सर्पदंश जैसी गंभीर घटनाओं में घायल व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर किया गया. एक अक्तूबर को सबसे पहले राहा खातून 21 वर्ष, सेमापुर निवासी, सड़क दुर्घटना में घायल होकर पीएचसी पहुंची. उन्हें पूर्णिया रेफर कर दिया गया. मो आर्यन, 12 वर्ष, पचमा मिल्क कोढ़ा निवासी, सड़क हादसे में घायल हुए. चिकित्सकों ने उन्हें तत्काल पूर्णिया रेफर किया. अंग्रेजी ऋषि, 70 वर्ष, ग्यारखा थाना फलका निवासी, कुत्ते के काटने के बाद इलाज के लिए केंद्र पहुंचे. दो अक्तूबर को भी कई घायल पीएचसी पहुंचे. इनमें सरद कुमार, 21 वर्ष, सुमन कुमार, 18 वर्ष, दोनों महीनाथपुर कोढ़ा निवासी, सड़क हादसे में घायल हो गये. दोनों को रेफर किया. नाजो खातून, 40 वर्ष, मुसापुर कोढ़ा, सड़क दुर्घटना में घायल हुईं. उन्हें भी पूर्णिया रेफर किया. रासिद आलम, 25 वर्ष, मुसापुर निवासी, को भी चोटें आयी. उनका इलाज भी कोढ़ा पीएचसी में किया गया. इसी दिन एक और मामला सामने आया. हर्ष कुमार, 21 वर्ष, जुराबगंज निवासी, सर्पदंश का शिकार होकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. डॉक्टरों ने तत्काल एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन लगाकर प्राथमिक उपचार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन